Bumper.io एक मल्टीप्लेयर आर्केड खेल है जिसमें आप कई तरह की बंपर कारों के साथ खेलते हैं। इस खेल में आपको नक्शे पर से अन्य खिलाड़ियों को बाहर करना है। खेल में आप का लक्ष्य केवल जीत हासिल करना है।
Bumper.io में नियंत्रण काफी सरल है: अपने बंपर कार को देखने के लिए स्क्रीन पर टैप करके अपनी उंगली को स्लाइड करें। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर खेल के दौरान कोई पीछे से आकर टक्कर मारे, तो आपकी कार काफी आगे तक पहुंच जाती है। जबकि सामने से या बगल से टक्कर मारने पर ऐसा नहीं होता। इसके अलावा, जब भी आप अपने विरोधी को टक्कर मारते हैं आप पहले से काफी बड़े हो जाते हैं। अब जितने बड़े होंगे आपके बंप्स उतने ही बलवान हो जाएंगे।
Bumper.io में आपको कई सारे अलग नक्शे नजर आएंगे, ये आपके हर मैच को आपके पिछले बैच से अलग बनाते हैं। इस खेल की अवधि काफी छोटी है: केवल एक या दो मिनट के खेल में आप जीत हासिल कर सकते हैं, और कुछ ही सेकंडों में आप हार भी सकते हैं।
Bumper.io एक मज़ेदार मल्टीप्लेयर आर्केड खेल है इस खेल की मेहरबानी से आप दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इस खेलों की अवधि केवल 1 मिनट की होगी। इसके अलावा खेल के ग्राफिक्स शानदार है और स्तरों में काफी विविधता प्रदान करते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Bumper.io के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी